आईएएस अधिकारी राहुल सिंह को नया CBSE Chairman बनाया गया है। इससे पहले IAS निधि छिब्बर सीबीएसई की हेड थीं।

1994 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी एपी दास जोशी को Rahul Singh की जगह पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

परमाणु ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार राजीव कुमार मित्तल को जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

ज्ञानेश भारती को महिला और बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया जाएगा

दीपक नारायण को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

निधि छिब्बर को 24 मार्च 2024 के बाद एक वर्ष के लिए अतिरिक्त सचिव के पद और वेतनमान पर Niti Ayog में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को एक वर्ष बढ़ाया जाएगा।